सीजेपी समर्थकों का संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थकों ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी के पिता पर हमले के खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ भी शिकायत की है। सीजेपी ने 72 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सीजेपी समर्थकों का संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थकों ने एक प्रदर्शनकारी के पिता पर कथित हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीजेपी के समर्थक प्रवक्ता सौरव दास व आशुतोष रांका के साथ पहुंचे थे। सीजेपी ने बताया कि 72 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भारद्वाज ने एक प्रदर्शनकारी के पिता के साथ मारपीट करने का दावा किया था। रांका ने आरोप लगाते हुए बताया कि पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान समर्थक निशु आजाद के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी, जिससे उनके सिर में चोट लगी थी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पुलिस तुरंत उन लोगों को गिरफ्तार करे, जिन्होंने घटना में शामिल होने की बात खुद स्वीकार की है। वह उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करे और अन्य गंभीर धाराएं भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद और पप्पू यादव भी समर्थन के लिए पहुंचे थे。

थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ाई

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल कुछ लोगों ने अब खुले तौर पर संजय के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान पुलिस के विरोध में भी नारेबाजी की गई। सीजेपी ने कहा कि पार्टी घटना की शुरुआत से ही संजय के साथ खड़ी रही है। उधर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

सामान्य प्रश्न

✦कोई कार्रवाई कब की जाएगी?−
सीजेपी ने 72 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
Ashish Singh

लेखक के बारे में

Ashish Singh

शॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। ‌वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।


करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।


विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा), जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।


उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीजेपी समर्थकों का संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन