अभ्युदय आदर्श ग्राम विकास योजना लागू करने की मांग
हिन्दुस्तान, अमरोहा
ग्राम प्रशासकों ने सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अनुसूचित जाति अभ्युदय आदर्श ग्राम विकास योजना को लागू करने की मांग के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि छह वर्षों में 49 ग्राम पंचायतों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, जबकि केवल 20 लाख रुपये का कार्य कराने का वादा किया गया था।

ग्राम प्रशासकों ने शुक्रवार को सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। अनुसूचित जाति अभ्युदय आदर्श ग्राम विकास योजना को पूरी तरह लागू कराए जाने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि छह वर्ष बीतने के बाद भी चयनित 49 ग्राम पंचायतों में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्य योजना ली गई है, जिसमें मात्र 20 लाख रुपये के कार्य कराए जाने थे लेकिन छह वर्ष बीतने के बाद भी कोई विकास कार्य नहीं हुए। इस दौरान सुमित कुमार, कुंवरपाल, शुभम कुमार, महेश कुमार, जयपाल सिंह, सुधीर कुमार, मुनेश, जितेंद्र सिंह, हेमराज सिंह आदि मौजूद रहे।


