मवाना तहसील में लेखपालों का धरना, सोहावल प्रकरण की जांच की मांग

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपालों ने लेखपाल उत्कर्षदीप से जुड़े प्रकरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ ने निष्पक्ष जांच की मांग की और ट्रैप कार्रवाई की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की अपील की। संगठनों ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, पर निर्दोष कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

मवाना तहसील में लेखपालों का धरना, सोहावल प्रकरण की जांच की मांग

अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप से जुड़े प्रकरण के विरोध में शनिवार को मवाना तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और ट्रैप कार्रवाई की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाए जाने की मांग की। धरने का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष अजय कुमार, जिला अध्यक्ष नीरज कुमार और तहसील मंत्री हीतेश कुमार ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। संघ की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि राजस्व विभाग के कर्मचारी भूमि पैमाइश, अतिक्रमण और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का जिम्मा संभालते हैं। लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत की पूरी जांच किए बिना ट्रैप कार्रवाई किए जाने से कर्मचारियों में भय का माहौल बनता है।

संघ ने सोहावल प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की।संघ पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं किया जाएगा और दोषी कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। साथ ही ट्रैप कार्रवाई के लिए स्पष्ट और पारदर्शी बनाए जाने की मांग की गई। धरने में प्रिंस पोसवाल, रूपाली वर्मा, राजबल, जितेंद्र वर्मा, विकास कुमार, मनोज कुमार, सौरभ अग्रवाल, शादाब, आकाश, मृत्युंजय, अमित कुमार समेत अन्य लेखपाल शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमवाना तहसील में लेखपालों का धरना, सोहावल प्रकरण की जांच की मांग