पंचायत सहायकों ने पांच सूत्री मांगों पर ईको गार्डन में प्रदर्शन किया

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

सोमवार को इको गार्डन में पंचायत सहायक कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि सरकार उनके मानदेय को बढ़ाकर 18,000 से 25,000 रुपये प्रति माह करें। वे स्थायी कर्मचारी का दर्जा, महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण और अन्य मांगें भी रख रहे हैं। प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार कोई आदेश जारी नहीं करती।

पंचायत सहायकों ने पांच सूत्री मांगों पर ईको गार्डन में प्रदर्शन किया

इको गार्डन में सोमवार को पंचायत सहायक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे पंचायत सहायकों ने एकजुट होकर सरकार से मानदेय बढ़ाने समेत सेवा से जुड़ी पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि वे लंबे समय से ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें महज छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। यूनियन के मुताबिक पंचायत सहायक कल्याण समिति, पंचायत सहायक संगठन एवं पंचायत सहायक एकता वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आंदोलन का उद्देश्य पंचायत सहायकों की वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

पंचायत सहायकों के यूनियन ने पंचायत सहायकों की पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें राज्य कोष से प्रतिमाह 18 हजार से 25 हजार रुपये तक सम्मानजनक वेतनमान सुनिश्चित करना, कार्य की प्रकृति के आधार पर नियमितीकरण कर स्थायी कर्मचारी का दर्जा देना, महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने तथा नगर पंचायत से प्रभावित पंचायत सहायकों का समायोजन करने और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) एवं ग्राम पंचायत अधिकारी (वीपीओ) की भर्ती शामिल हैं। जब तक मांगों को लेकर सरकार की ओर कोई आदेश जारी नहीं किया जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपंचायत सहायकों ने पांच सूत्री मांगों पर ईको गार्डन में प्रदर्शन किया