69 हजार शिक्षक भर्ती: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का एससीईआरटी कार्यालय पर धरना, याची लाभ देकर निस्तारण की मांग

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी कार्यालय के बाहर धरना दिया। वे मांग कर रहे हैं कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में 21 जुलाई को होने वाली सुनवाई में याची लाभ देकर उनके मामले का निस्तारण करे। अभ्यर्थी पिछले 6 साल से न्याय की मांग कर रहे हैं।

69 हजार शिक्षक भर्ती: आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का एससीईआरटी कार्यालय पर धरना, याची लाभ देकर निस्तारण की मांग

सुशील सिंह, कार्यालय संवाददाता। 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित याची अभ्यर्थियों ने मंगलवार को निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय परिसर के एससीईआरटी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने मांग की कि 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में सरकार ऐसे अभ्यर्थियों को याची लाभ देकर मामले का निस्तारण करे, जो पिछले छह साल से कोर्ट में याची बनकर न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से पहुंचे आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने कहा कि वे पिछले छह वर्षों से कोर्ट में याची हैं और डबल बेंच का फैसला भी उनके पक्ष में आ चुका है, इसके बावजूद सरकार उन्हें न्याय नहीं दे रही है।

अभ्यर्थियों का कहना था कि याची लाभ देकर मामले का निस्तारण करना ही बीच का रास्ता है, जिससे किसी भी वर्ग का अहित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर वे कई बार लखनऊ आकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं और आज एक बार फिर उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है।

वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने चयन सूची रिविजिट करने की मांग भी उठाई। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वे लखनऊ में धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान सुशील कश्यप, धनंजय गुप्ता, मोहित, विक्रम, सुशील, संदीप और विशाल सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।