बांकरा मस्जिद विवाद पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोलकाता हवाईअड्डे परिसर में बांकरा मस्जिद तक आवाजाही रोकने के विरोध में शुक्रवार को लोग काली पट्टी बांधकर आए। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिम बंगाल प्रमुख सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया। सरकार ने सुरक्षा कारणों से मस्जिद को हवाईअड्डे से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

बांकरा मस्जिद विवाद पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध

कोलकाता हवाईअड्डे परिसर स्थित बांकरा मस्जिद तक लोगों की आवाजाही सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रोक दिए जाने के बाद शुक्रवार की नमाज पढ़ने पहुंचे कई लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी के अनुरोध पर किया गया। सिद्दीकुल्लाह चौधरी की ओर से शांतिपूर्ण विरोध के आह्वान को देखते हुए बांकरा मस्जिद के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। हाई सिक्योरिटी वाले हवाईअड्डा क्षेत्र में स्थित इस मस्जिद पर लगाए गए प्रतिबंधों का काफी विरोध हो रहा है। इस मुद्दे पर सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा कि यह भारत के लिए काला दिन है।

मुझे दुख है कि बांकरा को बदनाम किया गया। लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। यह बयान ऐसे समय आया है, जब भाजपा के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के परिसर में स्थित करीब 100 साल पुरानी बांकरा मस्जिद को हवाईअड्डा परिसर से बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।