यूजीसी के खिलाफ हरकी पैड़ी से दिल्ली तक पैदल यात्रा
हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में सर्वण समाज और त्यागी भूमिहार महासभा ने यूजीसी नियमों के विरोध में हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दिल्ली तक पैदल यात्रा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि ये नियम सवर्ण समाज के खिलाफ हैं। यदि नियम वापस नहीं हुए, तो आंदोलन जारी रहेगा।
यूजीसी के खिलाफ हरकी पैड़ी से दिल्ली तक पैदल यात्रा
हरिद्वार। यूजीसी नियमों के विरोध में समस्त सर्वण समाज, त्यागी भूमिहार महासभा ने हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दिल्ली तक पैदल यात्रा निकाली। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि सवर्ण समाज के साथ सरकार दिखा कर रही है। नए नियम सवर्ण समाज के खिलाफ हैं। जब या नियम वापस नहीं होते आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संरक्षक सुनील त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत त्यागी, अधीर कोशिक, एमडी शर्मा, प्रदेश संरक्षक सुभाष त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पांडे, जिला अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, महिला जिला अध्यक्षा मनीषा त्यागी, उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी, सतीश चौहान, जितेंद्र पुंडीर, जय कुमार त्यागी, सुनील कौशिक, रोहताश राघव,ओंकार त्यागी, चंदन त्यागी, घनश्याम त्यागी आदि उपस्थित रहे।


