पीयू के शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, पटना
सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरुद्ध पटना विवि में शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भोजनावकाश पर कार्यालय के सामने एक घंटे तक प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन 25 अगस्त तक जारी रहेगा। शिक्षकों और कर्मचारियों का कहना है कि जब तक यह काला विधेयक रद्द नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को पटना विवि में भोजनावकाश के दौरान दोपहर 1.30 से दो बजे तक कार्यालय के सामने शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 25 अगस्त तक भोजनावकाश के समय शिक्षक- कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। शिक्षक संघ के डॉ. शिव सागर प्रसाद, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, महासचिव फरमान अब्बास और सचिव अजय कुमार कहा कि यह प्रदर्शन 25 अगस्त तक जारी रहेगा। विवि मुख्यालय के अलावा बीएन कॉलेज, पटना कॉलेज, कला-शिल्प महाविद्यालय, साइंस कॉलज, लॉ कॉलेज मगध महिला कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय, पटना ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
शिक्षकों और कर्मचारियों ने कहा कि जब तक यह काला विधेयक रद्द नहीं हो जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


