पप्पू यादव का सिर लाने पर 51 लाख के इनाम का एलान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने पप्पू यादव की शवयात्रा निकाली। पप्पू यादव के खिलाफ लोग नारेबाजी करते हुए हजरतगंज पहुंचे और उनका पुतला फूंका। संगठन के अध्यक्ष गोपाल राय ने पप्पू यादव की टिप्पणियों को सनातनियों की आस्था को ठेस पहुँचाने वाला बताया।

पप्पू यादव का सिर लाने पर 51 लाख के इनाम का एलान

सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान अगर पैगंबर के नाम पर टिप्पणी करते तो सर तन से जुदा होता: गोपाल राय

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की प्रर्दशन

लखनऊ में शनिवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के तहत सनातन रक्षा संगठन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पप्पू यादव की शवयात्रा निकाली। यात्रा में शामिल लोग पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रीराम टावर से हजरतगंज पहुंचे और उनका पुतला फूंका। इस दौरान राहुल-अखिलेश के मुखौटे पहने हिन्दू रक्षा परिषद के लोगों ने चप्पलें बरसाईं। सनातन रक्षा संगठन के अध्यक्ष अनुरोध कुमार राय ने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को ₹51 लाख देने का ऐलान किया।

गोपाल राय का बयान

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव द्वारा संत समाज और भगवा वस्त्र की गरिमा पर प्रश्न उठाना करोड़ों सनातनियों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। यदि पप्पू यादव किसी अन्य धर्म के पैगंबर के संबंध में इस प्रकार की टिप्पणी करते, तो संभवतः देश में गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिलती और सर तन से जुदा की बात हो जाती। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीष राय, हिमांशु धवल, दिलीप सिंह, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, अनिल यादव, ममता चौधरी, उमा शंकर, शिवम कश्यप, कार्तिका माथुर, शुभम श्रीवास्तव, कौशल किशोर द्विवेदी, भव्य श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पप्पू यादव के खिलाफ यह विरोध क्यों किया गया?
यह विरोध पप्पू यादव द्वारा सनातन धर्म और संत समाज के प्रति की गई टिप्पणियों के खिलाफ किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपप्पू यादव का सिर लाने पर 51 लाख के इनाम का एलान