पुरानी पेंशन लिए कर्मियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

सहरसा में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन योजना के तहत उनके बुढ़ापे की सुरक्षा का आश्वासन था, जिसे केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया। कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांगी।

पुरानी पेंशन लिए कर्मियों का प्रदर्शन

सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी करते आक्रोश व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

प्रदर्शन का कारण

प्रदर्शनकारी बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2004 से कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा सामाजिक सुरक्षा की गारंटी पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर करते नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दिया। कुछ समय बाद एक सितंबर 2005 से बिहार राज्य में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते नई पेंशन योजना लागू कर दी गई। नई पेंशन योजना कहीं से भी कर्मचारियों के हित में नहीं है। पुरानी पेंशन योजना को फिर लागू कराने को लेकर हमलोग कर्मचारी संघर्षरत हैं पर सरकार चुप्पी साधे हुए है।

कानून की बाधाएँ

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2013 से देश में पीएफआरडीए कानून प्रभावी है, जो पुरानी पेंशन बहाली में रुकावट है। इस कानून के खिलाफ और पुरानी पेंशन की पुनर्बहाली के लिए अखिल भारतीय फेडरेशन के नेतृत्व में पूरे देश के कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं बल्कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनर्बहाली के लिए हमारे संघर्ष, एकजुटता और संकल्प की मजबूत आवाज है, जिसे हमलोग लेकर रहेंगे।

सरकार की जिम्मेदारी

महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि सरकार को हर हाल में हमारी संकल्प को पूरा करना होगा। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना होगा। कर्मचारियों के हित में पीएफआरडीए कानून को वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित किया जाय। कर्मचारियों के हित में निर्णय लिया जाय और पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाय। प्रदर्शन में महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष ललित नारायण मिश्र, रमण कुमार, साहयक जिला मंत्री सुरज कुमार, यिशु सिंह, अभिषेक कुमार, बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समरेंद्र सिंह, जिला मंत्री अनिष कुमार, अनुज, मनिष कुमार सिंह, हेमचन्द्र, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार झा, स्वास्थ्य संघ के जिला संयोजक कुमार प्रियांशु सिंह, नंदकुमार खां, सुरेश यादव, अभिषेक कुमार मिश्रा, शिक्षा अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश नंदन झा, जिला मंत्री शशि शेखर सिंह, ओमशंकर, कृषि कर्मचारी संघ के प्रीतम, दुर्गेश, हर्षवर्धन, सिंचाई संघ के जिला मंत्री खगेस सिंह अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, अमित भारद्वाज, रामचंद्र प्रसाद मंडल, जयकिशन पासवान,आलोक चंद्र, संतोष यादव, रुपेश यादव गोपाल सिंह, चालक संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव सहित अन्य थे।

सामान्य प्रश्न

प्रदर्शन में किसकी मांग की जा रही थी?
प्रदर्शन में पुरानी पेंशन की मांग की जा रही थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुरानी पेंशन लिए कर्मियों का प्रदर्शन