मुस्तफा मस्जिद को नोटिस के विरोध में वामदलों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मंगलवार को वामलदों ने मुस्तफा मस्जिद और सहारनपुर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपकर उन्होंने नोटिस खारिज करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मुसलमानों के उत्पीड़न और मस्जिदों पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भी आवाज उठाई गई।

मंगलवार को मुस्तफा मस्जिद को नोटिस समेत कई मांगों को लेकर वामलदों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मजस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा नोटिस को खारिज करने की मांग उठाई। सहारनपुर की मस्जिद ध्वस्तीकरण और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद पर एमडीए की कार्रवाई का विरोध किया गया। कहा कि भाजपा शासित राज्यों में और खास तौर पर उत्तर प्रदेश में मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न की घटनाओं के साथ-साथ मस्जिदों पर लगातार बुलडोजर कार्रवाई हो रही है। मांग की गई कि सहारनपुर की मस्जिद का सरकार तुरंत निर्माण करवाए, पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा दिया जाए। मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद पर एमडीए की किसी संभावित ध्वस्तिकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। सीपीएम के जिला मंत्री कामरेड थान सिंह सहित, चंद्रपाल सिंह आजाद, शरीफ अहमद, विक्रम सिंह एडवोकेट, सुशील कुमार एडवोकेट, श्यामलाल, रोहिताश राजपूत, रामकिशोर रस्तोगी, उर्मिला सक्सेना आदि रहे।

