स्टेशन अधीक्षक से अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्टेशन मास्टर और स्टेशन अधीक्षकों ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के साथ हुए अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। रेलवे कर्मचारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की।

स्टेशन अधीक्षक से अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

बस्ती, निज संवाददाता। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के साथ हुई अभद्रता के विरोध में सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर व स्टेशन अधीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। बीते 12 जुलाई को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन अधीक्षक के साथ कथित अभद्र व्यवहार किया गया था। इसके विरोध में सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सभी स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर एवं स्टेशन अधीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। विरोध-प्रदर्शन के बाद स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान किसी भी रेलवे अधिकारी या कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार या दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रेलवे प्रशासन से जरूरी कदम उठाने की मांग की। इस दौरान स्टेशन मास्टर बालकृष्ण वर्मा, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, वैभव उपाध्याय सहित अन्य रेलवे के कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।