आवास ढहाये जाने से नाराज आदिवासी परिवारों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

0 एडीएम को ज्ञापन देकर फिर से आवास बनाने की मांगी अनुमति फोटो-17- आवास ढहाये जाने से परेशान आदिवासी परिवार।हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील के उमरिया ग

आवास ढहाये जाने से नाराज आदिवासी परिवारों का प्रदर्शन

हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील के उमरिया गांव में आदिवासी परिवार के आशियानों को प्रशासन द्वारा जमींदोज करने से आक्रोषित पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन देकर न्याय की फरियाद की। सरीला तहसील के उमरिया गांव के आदिवासी परिवार के मौहर सिंह, वंशन, चंही, विनोद कुमारी, दृगपाल आदि ने ज्ञापन देकर बताया कि सरकार की ओर से 200 वर्ष पूर्व उन्हें उमरिया गांव में निवास के लिए जगह दी गई थी। यहां पर उनकी जाति के सभी लोग झोपड़ पट्टी बनाकर निवास कर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते चले आ रहें है। उसी स्थान पर कुछ उनकी जाति के लोगों को आवास की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।

गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने साठगांठ करके एसडीएम को गुमराह किया और भ्रामक जानकारी देकर बीते रोज मंगलवार को जेसीबी मशीन से उनकी झोपड़ी गिरवा कर बेघर कर दिया। उन्होंने प्रकरण की जाँच करवाकर उनके पुन: आवासों को बनाने की अनुमति देने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।