मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंक माले ने जताया विरोध
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंक माले ने जताया विरोधमुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंक माले ने जताया विरोधमुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंक

जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मनउर गांव में शुक्रवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष रामकृत बियार के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने पद का दुरुपयोग कर एक राजनीतिक दल के पक्ष में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों को आवाज उठानी चाहिए। वरिष्ठ कार्यकर्ता महंगी पासवान ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रभु बियार, रामआसरे, संजय कुमार, नीरज कुमार, सूक्खू, विकास, सुशीला देवी, लक्ष्मीना देवी और लालमनी देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

