गरीबों को मिले राशन कार्ड:माले
भाकपा(माले) ने मांगों को लेकर शुक्रवार को दो दिवसीय अनशन किया जिसमें गरीबों को 5 डिसमिल जमीन और आवासीय कॉलोनी बनाने की माँग की गई। इसके अलावा, राशन कार्ड की सुविधा, मनरेगा के तहत काम, और वृद्धों व दिव्यांगों के लिए मासिक पेंशन की भी मांगे रखी गईं।

सिकटा। भाकपा(माले)ने शुक्रवार से बुलडोजर राज के खिलाफ गांव के गरीबों-मजदूर के विभिन्न मांगों के समर्थन में दो दिवसीय प्रखंड कार्यालय पर सामूहिक अनशन समाप्त हो गई। खेग्रामस के जिला सचिव वीरेन्द्र पासवान के नेतृत्व में माले नेता संजय राम, संजय मुखिया, सुजायत अंसारी,बजरी राम, अच्छेलाल पासवान, दिनेश पटेल व मुन्ना मांझी आदि शामिल हैं। सामूहिक अनशन के समर्थन में सैकङों माले नेता महिला-पुरुष शामिल थे। जिसमें मुख्य अतिथि सह पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता है। मुख्यअतिथि माले नेता सह पूर्व विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि जो गरीब जहां बसे हैं, उन्हें पीपी एक्ट 1947 के तहत बासगीत पर्चा देने की मांग करते हुए कहा कि सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने तथा सभी पंचायतों में भूमिहीनों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाने की मांग।वहीं
इंदिरा आवास की राशि 5 लाख और जमीन के मालिकाना कागज की शर्त वापस लेने की मांग की।खेग्रामस के जिला सचिव वीरेन्द्र पासवान ने राशन सूची से गरीबों के नाम काटने का तुगलकी फरमान वापस लेने की मांग की। करते हुए कहा कि सभी गरीब परिवारों को राशन कार्ड देने तथा बिहार सरकार अपनी बजट से अपेक्षित दाल दे ताकि कुपोषण पर लगाम लग सके।माले नेता संजय राम ने मनरेगा की हत्या कर लाये गए विकसित भारत जी राम जी कानून के तहत काम देने की मांग करते हुए कहा कि काम का उचित दाम देने तथा अकुशल मजदूरों के लिए 700 रूपये दैनिक न्यूनतम मजदूरी घोषित करने की मांग की।माले नेता संजय मुखिया प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा,सम्मान और रोजगार गारंटी का कानून बनाने की मांग की है।माले नेता सोनू इमाम ने कहा कि गांव के मजदूर किसानों से पानी,सफाई आर होल्डिंग टैक्स वसूलना बन्द करने की मांग की है।सभी वृद्धों, दिव्यांगों और विधवाओं को 3000 रूपये मासिक पेंशन देने तथा शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने समेत सरकारी विद्यालयों को नवोदय विद्यालय के स्तर पर विकसित करने की मांग की है।वहीं अनुसूचित जाति/जन जाति की तरह अति पिछड़ी जातियों के सुरक्षा-सम्मान के लिए कानून बनाने की शर्त रखा।मौके पर माले नेता भोज राम,दीपक महतो,साहेब मुखिया,अजीत पुरी,इस्लाम अंसारी,रामबालक पासवान,सोनू इमाम,शान्ति देवी,राधिका कुंअर,मुस्मात सुदामा,अंजनी देवी,नवल महतो,शौकत अली,गुजेश्वर कुमार गुप्ता व गुलाइती देवी समेत कई शामिल थे।


