प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले पुलिस ने रोका
हिन्दुस्तान, गंगापार
सहसों। सवर्ण के अधिकार, यूजीसी एक्ट एवं आरक्षण कानूनो के कथित दुरुपयोग सहित विभिन्न मुद्दों

सवर्ण के अधिकार, यूजीसी एक्ट एवं आरक्षण कानूनो के कथित दुरुपयोग सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर पर रविवार को प्रस्तावित रैली व धरना-प्रदर्शन से पहले नवयुवक ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित लवकेश मिश्र को पुलिस ने उनके निज निवास पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में शनिवार को पुलिस ने रोक लिया। लवकेश ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है।
ये भी पढ़ें:यूजीसी के विरोध में उतरा ब्राह्मण महासभा


