पैगम्बर मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के प्रवर्तक थे : हाफिज
By Vinod Paswan
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरपारू में जमा मस्जिद के मौलाना हाफिज जमील अहमद ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कहा कि इस्लाम धर्म का प्रवर्तन तत्कालीन जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ था। उन्होंने समाज में नाशाखोरी और सूदखोरी के खिलाफ आवाज उठाई। इस अवसर पर अन्य मौलानाओं और समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही।

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पैगम्बर मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के प्रवर्तक थे। वे इस दुनिया में उस वक्त आए जब चारों ओर जेहालत और जुल्म नाइंसाफी व अत्याचार अपने चरम पर था। नाशाखोरी, सूदखोरी जुल्मसितम का माहौल था। ये बातें प्रखंड के उस्ती गांव के जमा मस्जिद के मौलाना हाफिज जमील अहमद ने पैगम्बर मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर मंगलवार को कही। मौके पर मौलाना हसनैन, अमीन कौशर सोनू, सकीला बेगम, ईदू अंसारी, हाजी शेराजुद्दी अंसारी, शेख नईम आदि थे।


