अनुसचिवों के खाली पदों पर पदोन्नति के लिए नियमों में मांगी छूट

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- सचिवालय कर्मचारियों ने सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव से मिलकर दिया प्रार्थना पत्र

अनुसचिवों के खाली पदों पर पदोन्नति के लिए नियमों में मांगी छूट

सचिवालय में अनुसचिवों के खाली पदों पर पदोन्नति के लिए नियमों में छूट की मांग की गई है। सचिवालय कर्मचारियों ने सोमवार को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान से मिलकर इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।सचिवालय कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चयन वर्ष 2025-26 में अनुसचिवों के 60 से ज्यादा पद खाली हैं। चयन वर्ष 2026-27 में और भी पद खाली हो रहे हैं। बावजूद इसके पदोन्नति नियमों में अनुभाग अधिकारी के पद पर पांच साल की न्यूनतम सेवा की बाध्यता से पदोन्नति नहीं हो पा रही है। इससे कई अनुभाग अधिकारी सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं।प्रतिनिधिमंडल ने अनुभाग अधिकारियों के प्रमोशन के लिए पांच साल की अर्हकारी सेवा अवधि में शिथिलीकरण या सेवा नियमावली में जरूरी संशोधन का अनुरोध किया है।

प्रतिनिधिमंडल ने दूसरे सेवा संवर्गों का उदाहरण भी रखा जहां व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए नियमावली में जरूरी संशोधन किए गए हैं। प्रमुख सचिव से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा, मानस मुकुल त्रिपाठी, रूदल यादव समेत अन्य शामिल रहे। प्रमुख सचिव को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में दो दर्ज से ज्यादा सचिवालयकर्मियों के दस्तखत हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।