स्वदेशी से बनेगा देश मजबूत, लघु उद्योग स्थापित करें
हिन्दुस्तान, मैनपुरी
बेवर। कस्बा के फर्रुखाबाद रोड स्थित ज्ञानदीप मॉडल स्कूल में स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन हुआ।

कस्बा के फर्रुखाबाद रोड स्थित ज्ञानदीप मॉडल स्कूल में स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसका आयोजन स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक उमेश राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील कुमार सिंह चौहान ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच को 22 नवंबर 1991 को गठित किया गया था। जिसका उद्देश्य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का उत्तर देना व देश की आर्थिक स्वतंत्रता की रक्षा करना है। स्वदेशी जागरण मंच संस्था नहीं बल्कि एक मंच है। सम्मेलन में विद्यालय के बच्चों व युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
युवा अपना स्वरोजगार स्थापित कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करें। जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और देश आगे बढ़ेगा।


