जिला अस्पताल के दो समेत आठ डॉक्टरों को पदोन्नति मिली
नोएडा, सौम्य मिश्र। जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत आठ वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को शासन स्तर

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत आठ वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को शासन स्तर से पदोन्नित मिली। उत्तर प्रदेश चिकित्सा अनुभाग के विशेष सचिव ने श्रेणी दो के 490 वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को पदोन्नति देकर लेवल तीन का परामर्शदाता होने की संस्तुति की है। इनमें दो वरिष्ठ चिकित्साधिकारी जिला अस्पताल में और बाकी छह चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य विभाग के तहत नियुक्त हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि डॉ.जितेंद्र पाल सिंह, डॉ. शिव शंकर सिंह, भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक, टीबी रोग नियंत्रण की ओपीडी के डॉ. मोहम्मद शोएब, मामूरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अमित कुमार टांक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रमनदीप कौर और जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. अनुराग सागर और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश सिंह की पदोन्नति हुई है।
यह डॉक्टर श्रेणी तीन के परामर्शदाता बन गए हैं।


