स्नातक पंचायत सचिव बनेंगे पंचायत राज अधिकारी
मुजफ्फरपुर से खबर है कि बिहार सरकार ने सभी स्नातक पंचायत सचिवों को प्रोन्नति देने का निर्णय लिया है। अब उन्हें प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह निर्णय अस्थायी व्यवस्था के तहत होगा, और इसके लिए सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है।

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। सूबे के सभी स्नातक पंचायत सचिवों को विभाग ने प्रोन्नति देने का निर्णय लिया है। स्नातक पंचायत सचिवों को अब प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) की कमान दी जाएगी।
प्रमुख निर्णय
पंचायती राज विभाग ने निर्णय लेने के बाद सभी जिलों से रिपोर्ट की मांग की है। लंबे समय से पंचायत सचिव के पद पर काम कर रहे स्नातक पंचायत सचिवों के लिए यह अच्छी खबर है। स्नातक पंचायत सचिवों को यह प्रोन्नति अस्थायी व्यवस्था के तहत दी जाएगी। विभागीय निर्णय के अनुसार पदानुक्रम में विहित वेतनमान के साथ उच्चतर पद का प्रभार दिया जाएगा।
आदेश जारी
इसके लिए पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव मो. वसीम अहमद ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी जिलों के स्नातक पंचायत सचिवों की सूची की मांग पंचायती राज अधिकारी से की है। इसके लिए सभी स्नातक पंचायत सचिवों के सेवा पुस्त के साथ-साथ पिछले पांच वर्षों में उनके कार्य का मूल्यांकन प्रतिवेदन भी मांगा गया है। इसके अलवा किसी मामले में आरोपित या दंडित पंचायत सचिवों की सूची भी विवरण सहित राज्य मुख्यालय ने मांगी है। आरोपित और दंडित पंचायत सचिवों को इस प्रोन्नति के लाभ से वंचित रखा जाएगा।
समय सीमा
संयुक्त सचिव ने यह सूची और विवरण देने के लिए पंचायती राज अधिकारियों को 15 दिनों का समय दिया है। सूत्रों के अनुसार अगस्त माह तक सभी योग्य स्नातक पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज अधिकारी का प्रभार दे दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Kundan Kumarशॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।
विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।
विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।


