प्रतिभागियों को दिया ई-टूल्स का प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

एनटीपीसी विंध्याचल में सीएचपी-रसायन विभाग मे हिंदी कार्यशाला भाग मे हिंदी कार्यशाला भारतीय भाषाआधारित सॉफ्टवेयरों के जाने प्रयोग

प्रतिभागियों को दिया ई-टूल्स का प्रशिक्षण
प्रतिभागियों को दिया ई-टूल्स का प्रशिक्षण

अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रसायन विभाग एवं सीएचपी विभाग में विभागीय हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का विवरण

सोमवार 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे रसायन विभाग में आयोजित की गई इस कार्यशाला में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा नियम, 1976 के सभी 12 नियमों एवं राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को तकनीक के माध्यम से सरल बनाने हेतु प्रतिभागियों को ई-टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सॉफ्टवेयर का उपयोग

इस दौरान लीला सॉफ्टवेयर एवं कंठस्थ 2.0 जैसे भारतीय भाषाआधारित सॉफ्टवेयरों के उपयोग एवं उनके लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष टी.एन. सीितारमण ने हिंदी को अत्यंत सरल एवं व्यवहारिक भाषा बताते हुए कहा कि इसे अपनाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक राजभाषा हिंदी का प्रयोग करने तथा राजभाषा संबंधी सभी संवैधानिक एवं वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

पूर्व कार्यशाला

इससे पूर्व सीएचपी विभाग के वर्कशॉप सभागार में आयोजित हिंदी कार्यशाला में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश, विभागाध्यक्ष(सीएचपी) शिवा प्रसाद एसपी सहित लगभग 30-35 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालक सहायक राजभाषा अधिकारी कल्याण सिंह द्वारा किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कार्यशाला का आयोजन कब किया गया?−
कार्यशाला का आयोजन सोमवार 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsप्रतिभागियों को दिया ई-टूल्स का प्रशिक्षण