भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य का निधन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

जयप्रकाश चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व संगठन मंत्री, शनिवार रात लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में निधन हो गए। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। उनका जीवन संगठन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा। विधायक भूपेश चौबे ने उनके योगदान को सराहा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य का निधन

कोन। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक, भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार रात्रि लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। जयप्रकाश चतुर्वेदी मूल रूप से विकास खंड कोन के चांचीकला गांव के निवासी थे। उनका कोन भी उनका आवास था। उन्होंने लंबे समय तक संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका पूरा जीवन संगठन, राष्ट्रसेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जयप्रकाश चतुर्वेदी का जीवन संगठन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार उनके अमूल्य योगदान को सदैव स्मरण करेगा तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य का निधन