15वें वित्त आयोग मद से 158 पंचायत सचिवालय एवं 63 विद्यालयों सहित कुल 221 स्थानों पर हुआ भस्मक अधिष्ठापन

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में प्रोजेक्ट प्राण के तहत 158 पंचायत सचिवालयों और 63 विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन भस्मक स्थापित किए गए हैं। इन भस्मकों से माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और उपयोग किए गए नैपकिन का सुरक्षित निस्तारण होगा। जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान भी चलाया, जिसमें महिलाओं और छात्रों को जानकारी दी गई।

15वें वित्त आयोग मद से 158 पंचायत सचिवालय एवं 63 विद्यालयों सहित कुल 221 स्थानों पर हुआ भस्मक अधिष्ठापन

चाईबासा। ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट प्राण के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के 158 पंचायत सचिवालयों और 63 विद्यालयों सहित कुल 221 स्थानों पर सेनेटरी नैपकिन इंसिनरेटर (भस्मक) स्थापित किए गए हैं। 15वें वित्त आयोग की राशि से लगाए गए इन भस्मकों के माध्यम से उपयोग किए गए सेनेटरी नैपकिन का सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण सुनिश्चित होगा। जिला प्रशासन ने इसके साथ पंचायतों और विद्यालयों में जागरूकता अभियान भी चलाया, जिसमें महिलाओं, छात्राओं, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वयं सहायता समूहों को माहवारी स्वच्छता, भस्मक के उपयोग और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी गई।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पंचायत सचिवालयों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के केंद्र के रूप में विकसित करना प्रोजेक्ट प्राण का उद्देश्य है। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से भस्मकों के नियमित उपयोग और रखरखाव के साथ जनजागरूकता अभियान जारी रखने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News15वें वित्त आयोग मद से 158 पंचायत सचिवालय एवं 63 विद्यालयों सहित कुल 221 स्थानों पर हुआ भस्मक अधिष्ठापन