जिले के 18 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में 67 पानी टैंकर की उपलब्धता की गई सुनिश्चित
प्रोजेक्ट प्राण के तहत, पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 67 पानी टैंकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किए हैं। ये टैंकर जल संकट वाले गांवों में निःशुल्क पेयजल देंगे। मिशन जीवनधारा का उद्देश्य सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, जिससे स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
चाईबासा। प्रोजेक्ट प्राण के अंतर्गत मिशन जीवनधारा के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 18 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों को 67 पानी टैंकर उपलब्ध कराए हैं। उपायुक्त मनीष कुमार की पहल पर 15वें वित्त आयोग मद से खरीदे गए ये टैंकर जल संकट वाले गांवों में निःशुल्क पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष राहत मिलेगी। प्रशासन के अनुसार, सरकारी प्रावधानों के तहत अन्य सार्वजनिक कार्यों में इन टैंकरों के उपयोग से पंचायतों को राजस्व भी प्राप्त होगा, जिससे स्थानीय विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में संचालित मिशन जीवनधारा का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाना तथा पंचायतों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।


