प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने लिए नौ प्रतिनिधि चयनित

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की बैठक में झारखंड प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों और पलामू जिला सम्मेलन पर चर्चा की गई। बैठक में झारखंड प्रांत के सम्मेलन में भाग लेने के लिए नौ प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार ने वैचारिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने लिए नौ प्रतिनिधि चयनित

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) पलामू इकाई की बैठक जिला सचिव नुदरत नवाज के आवास पर हुई। बैठक में 25-26 जुलाई को रामगढ़ जिले के रजरप्पा में होने वाले प्रलेस के झारखंड प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों और पलामू जिला सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पहले रजरप्पा में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में भाग लिया जाएगा। उसके बाद पलामू जिला सम्मेलन आयोजित होगा। साथ ही प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पलामू इकाई के नौ प्रतिनिधियों का चयन किया गया। प्रांतीय सम्मेलन के लिए चयनित प्रतिनिधियों में जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, जिला सचिव नुदरत नवाज, सह-सचिव प्रेम प्रकाश, वरिष्ठ शायर डॉ मकबूल मंजर, डॉ इंतखाब असर, घनश्याम कुमार, प्रेम कुमार तथा गोविंद प्रसाद शामिल हैं।

बैठक में इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अच्छा लेखन वैचारिक प्रतिबद्धता से ही संभव है। लेखक का समाज और अपने समय के प्रति सजग और जिम्मेदार होना जरूरी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें