टीबी मुक्त भारत अभियान की डीएम ने की प्रगति की समीक्षा

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

गुरुवार को जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने स्क्रीनिंग में तेजी लाने और टीबी मरीजों को प्रोटीनयुक्त आहार मुहैया कराने के निर्देश दिए। अभियान 14 अगस्त 2026 तक चलेगा।

टीबी मुक्त भारत अभियान की डीएम ने की प्रगति की समीक्षा

समाहरणालय में गुरुवार को जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित जिला स्तर के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।

स्क्रीनिंग की प्रगति

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अभियान के अंतर्गत सभी असुरक्षित एवं संवेदनशील आबादी की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि स्क्रीनिंग के दौरान जिन व्यक्तियों में टीबी के लक्षण पाए जाएं, उनके अविलंब एक्स-रे एवं ट्रूनाट जांच कराते हुए संबंधित विवरण निक्षय पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि मरीजों का समय पर उपचार प्रारंभ हो सके। जिला पदाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि टीबी स्क्रीनिंग की प्रगति राघोपुर, महुआ, महनार, पटेढ़ी बेलसर, लालगंज एवं गोरौल प्रखंडों में अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर स्क्रीनिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया।

जांच की प्रगति

इसी प्रकार एक्स-रे जांच की प्रगति देसरी, सहदेई बुजुर्ग, महनार, जंदाहा, राजापाकर, भगवानपुर, पातेपुर एवं चेहराकला प्रखंडों में संतोषजनक नहीं पाए जाने पर इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी मरीजों के सफल उपचार में पौष्टिक एवं प्रोटीनयुक्त आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाने तथा उनके माध्यम से टीबी मरीजों को कम-से-कम छह माह तक आवश्यक प्रोटीनयुक्त पोषण उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान 14 अगस्त 2026 तक संचालित रहेगा। इस अवधि में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। अभियान की प्रगति की पुनः समीक्षा आगामी शनिवार को की जाएगी। साथ ही अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं संबंधित इकाइयों को सम्मानित भी किया जाएगा। अमिताभ सिंह

प्रश्नोत्तर

टीबी मुक्त भारत अभियान कब तक चलेगा?
टीबी मुक्त भारत अभियान 14 अगस्त 2026 तक संचालित रहेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।