धालभूमगढ़ एयरपोर्ट मामले में डीएफओ भेज चुके हैं रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना की वन स्वीकृति प्रक्रिया में प्रगति हुई है। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने वन प्रमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर लंबित बिंदुओं की जानकारी ली। परियोजना को जल्द मंजूरी की आवश्यकता है ताकि यह एयरपोर्ट निर्माण में मदद कर सके। राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई है।

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट मामले में डीएफओ भेज चुके हैं रिपोर्ट

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना की वन स्वीकृति प्रक्रिया में प्रगति हुई है। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में मंगलवार को जमशेदपुर के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम अंसारी से मुलाकात कर लंबित बिंदुओं की स्थिति की जानकारी ली। डीएफओ ने चैंबर को बताया कि उनके स्तर से सभी लंबित बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी और जवाब तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। अब वन विभाग और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय स्तर पर आगे की कार्रवाई होनी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके कार्यालय की ओर से परियोजना में कोई विलंब नहीं होगा।

चैंबर ने इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य सरकार से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का अनुरोध किया था, ताकि 99.256 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव बिना बाधा आगे बढ़ सके। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अधिकांश तकनीकी बिंदुओं का अनुपालन पहले ही प्रस्तुत कर चुका है, जबकि हाथी गलियारे, मानव-हाथी संघर्ष, वन्यजीवों की उपस्थिति और अन्य वन संबंधी जानकारी राज्य वन विभाग के स्तर से उपलब्ध कराई जानी थी। चैंबर अध्यक्ष ने वन विभाग की तत्परता पर संतोष जताते हुए कहा कि अब राज्य स्तर पर लंबित जानकारी का शीघ्र परीक्षण कर परिवेश पोर्टल पर अपलोड किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना सिंहभूम में बेहतर हवाई संपर्क, निवेश, पर्यटन और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार से इसकी समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsधालभूमगढ़ एयरपोर्ट मामले में डीएफओ भेज चुके हैं रिपोर्ट