स्वच्छता के लिए 50 आदर्श शहरों का प्रगति-50 अभियान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

स्वच्छता के लिए 50 आदर्श शहरों का प्रगति-50 अभियान------------------------------24 राज्यों 50 शहर स्वच्छता के उच्च प्रदर्शन से देश के बाकी शहरों के लिए बनेंगे आदर्श-उत्तर प्रदेश के छह, बिहार व...

 स्वच्छता के लिए 50 आदर्श शहरों का प्रगति-50 अभियान

स्वच्छता के लिए 50 आदर्श शहरों का प्रगति-50 अभियान----------------------------- -24 राज्यों 50 शहर स्वच्छता के उच्च प्रदर्शन से देश के बाकी शहरों के लिए बनेंगे आदर्श

-उत्तर प्रदेश के छह, बिहार व उत्तराखंड के दो, झारखंड का एक शहर शामिल

-दिल्ली में एनडीएमसी, एमसीडी व कैंटोनमेंट बोर्ड को मिली जगह

-----------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

प्रगति-50 पहल की घोषणा

आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छता के उच्च मानदंड को प्रदर्शित करने के लिए प्रगति-50 पहल के अंतर्गत 50 मॉडल शहरों की पहचान की है। 24 राज्यों के इन 50 शहरों में पटना, गया, रांची, लखनऊ,वाराणसी,अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, आगरा, देहरादून, हरिद्वार, फरीदाबाद व गुरुग्राम को भी शामिल किया गया है। दिल्ली के तीनों निकाय एनडीएमसी, एमसीडी व कैंटोनमेंट बोर्ड इस अभियान के हिस्सा हैं।

शहरों की पहचान और उनका महत्व

प्रगति-50 अभियान की घोषणा करते हुए केंद्रीय आवासन व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 24 राज्यों के ये 50 शहर स्वच्छता के नियमित कार्यों से आगे बढ़कर निरंतर और उच्च प्रदर्शन मानकों को प्रदर्शित करते हुए देश के बाकी हिस्सों के लिए आदर्श शहर बनकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रमुख शहरों, सांस्कृतिक महत्व के शहरों, प्रमुख पर्यटन स्थलों और आर्थिक केंद्रों को शामिल किया गया है। इस पहल का उद्देश्य एक निर्धारित समय सीमा के भीतर निगरानी और समीक्षा के एक संरचित ढांचे के माध्यम से शहरी स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रयुक्त जल प्रबंधन, स्वच्छता और नागरिक भागीदारी में स्पष्ट सुधार लाना है। परिणाम-आधारित आकलन और तकनीक-आधारित निगरानी के माध्यम से प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाएगी। वह खुग इन शहरों की प्रगति पर नजर रखने के लिए हर दूसरे महीने समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में नवाचार

प्रधानमंत्री के 51 वें प्रगति सम्मेलन के दौरान दिए गए निर्देशों के तहत मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अवसंरचना के अंतर्गत लक्षित, केपीआई-आधारित कार्रवाई और गहन एवं तकनीकी-सक्षम निगरानी का लाभ उठाकर स्वच्छता के उच्च मानदंड को प्रदर्शित करने के लिए प्रगति-50 पहल के अंतर्गत 50 मॉडल शहरों की पहचान की है। कुशल निगरानी सुनिश्चित करने के लिए, स्वच्छतम पोर्टल पर सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन (प्रगति) जैसी डिजिटल समीक्षा प्रणाली स्थापित की गई है । मंत्रालय के अधिकारियों को नियमित पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन के लिए विशिष्ट शहरों का कार्यभार सौंपा जाएगा।

स्वच्छता मिशन की प्रगति

पिछले एक दशक में स्वच्छ भारत मिशन शहरी ने पारंपरिक अपशिष्ट प्रबंधन से हटकर अत्याधुनिक, तकनीक-आधारित समाधानों की ओर कदम बढ़ाया है। मिशन ने नवाचार को गति देने के लिए अपशिष्ट मूल्य श्रृंखला में 75 स्टार्टअप्स को शामिल किया है। उद्यमिता की इस लहर का लाभ उठाते हुए, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के सहयोग से स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में अग्रणी समाधानों पर केंद्रित स्टार्टअप्स के तीसरे समूह का शुभारंभ किया है। तीसरे समूह में 13 स्टार्टअप्स के शामिल होने से, यह पहल स्वच्छ, तकनीक-आधारित शहरी समाधानों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

----------------------------

FAQs

✦प्रगति-50 पहल का उद्देश्य क्या है?−
प्रगति-50 पहल का उद्देश्य शहरी स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रयुक्त जल प्रबंधन और नागरिक भागीदारी में स्पष्ट सुधार लाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वच्छता के लिए 50 आदर्श शहरों का प्रगति-50 अभियान