कॉलेज शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में प्रो. सुजीता कुमारी निर्विरोध निर्वाचित

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

वीर नारायण चंद्र स्नातक महाविद्यालय धमदाहा में प्रो. सुजीता कुमारी ने शिक्षक प्रतिनिधि के पद पर निर्विरोध निर्वाचन जीता। यह निर्वाचन प्रो. डॉ. अजय कुमार की देखरेख में हुआ। मौके पर पारित मतपत्र के बिना किसी अन्य प्रत्याशी के, उन्होंने प्रमाण पत्र प्राप्त किया और महाविद्यालय के शिक्षकों से शुभकामनाएं मिलीं।

कॉलेज शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में प्रो. सुजीता कुमारी निर्विरोध निर्वाचित

धमदाहा, एक संवाददाता। वीर नारायण चंद्र स्नातक महाविद्यालय धमदाहा में मंगलवार को आयोजित चुनाव में संस्कृत विभाग की प्रो. सुजीता कुमारी शिक्षक प्रतिनिधि के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शब्बीर आलम ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक आरएल कॉलेज माधवनगर के प्रो. डॉ. अजय कुमार की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रो. सुजीता कुमारी के नामांकन के विरुद्ध कोई अन्य प्रत्याशी नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध शिक्षक प्रतिनिधि घोषित किया गया। निर्वाचन के उपरांत पर्यवेक्षक प्रो. डॉ. अजय कुमार ने प्रो. सुजीता कुमारी को बधाई देते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. हृदय कुमार सिंह, जीवन कुमार सिंह, विमल कुमार सिंह, प्रो. चंद्रशेखर सिंह, प्रो. सुनील कुमार सिंह, आवास कुमार सिंह, प्रो. नरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. कोमल मिश्रा, प्रो. मृत्युंजय कुमार सिंह, सुनीता कुमारी तथा प्रो. सुजीत कुमार झा सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।