प्रो. अखिलेश सिंह ने संभाला कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रो. अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा। प्रो. सिंह का कहना है कि उनकी प्राथमिकता मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा को प्रभावी बनाना होगा।

प्रयागराज, संवाददाता। प्रो. अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।विश्वविद्यालय पहुंचने पर अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और निदेशकों से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाना प्राथमिकता होगी।


