मारवाड़ी और सबौर कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगी गति
भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया है। सबौर कॉलेज में भी अतिरिक्त प्रभार का सौ दिन सफलतापूर्वक पूरा करने पर शिक्षकों ने बधाई दी। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाने की बात कही। नए पुस्तकालय भवन का निर्माण भी पूरा हुआ।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में प्राचार्य के रूप में प्रो. संजय कुमार झा को एक वर्षों का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया, जबकि सबौर कॉलेज में अतिरिक्त प्रभार के सौ दिन भी प्रो. झा ने पूरे कर लिए हैं। इस लेकर सबौर कॉलेज में प्राचार्य को शिक्षकों के साथ सभी कर्मियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। वहां के शिक्षक और कर्मियों ने बताया कि सौ दिन में ही सबौर कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों की लाइन लग गई है। प्रो. झा ने कहा कि सफल कार्यकाल से चुनौतियां भी बढ़ती है। उनका प्रयास होगा कि आगे भी कॉलेज परिवार के साथ मिलकर विकास करें।
कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उधर, मारवाड़ी कॉलेज में भी प्राचार्य का स्वागत करते हुए शिक्षकों ने बधाई दी है। शिक्षकों ने बताया कि एक साल के भीतर रूसा के अंतर्गत नए पुस्तकालय भवन एवं रीडिंग रूम का निर्माण पूर्ण हुआ, जिसका भूमिपूजन मार्च माह में हुआ था और अक्टूबर माह में हैंडओवर किया गया। इस अवसर पर प्रो. आशुतोष कुमार दत्ता, डॉ. आशीष कुमार मिश्रा, डॉ. संजय कुमार जायसवाल, डॉ. स्वस्तिका दास, डॉ. प्रभात कुमार, राजेश रंजन, विकास कुमार, मनोज कुमार एवं संजीव कुमार पाठक, जबकि सबौर कॉलेज में डॉ. मणिलाल पासवान, डॉ. कुमार नित्य गोपाल, पीआरओ डॉ. मयंक वत्स सहित अन्य ने बधाई दी।

