प्रो. पुनीत एमएस और प्रो. अजीत सिंह बने ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में प्रो. पुणित एमएस को नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रो. अजीत सिंह को ट्रॉमा सेंटर का नया इंचार्ज बनाया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत कार्यकारी परिषद की बैठक में नामों की घोषणा की गई। दोनों को अस्पताल की व्यवस्थाओं और सेवाओं को बेहतर करने की चुनौती दी गई है।
प्रो. पुनीत एमएस और प्रो. अजीत सिंह बने ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज वाराणसी, कार्यालय संवाददाता।बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल को नया चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) मिल गया है। सर्जरी विभाग के प्रो. पुनीत को अस्पताल का नया एमएस नियुक्त किया गया है, जबकि ट्रॉमा सेंटर के नए इंचार्ज की जिम्मेदारी प्रो. अजीत सिंह को सौंपी गई है। दोनों पदों के लिए चयनित नामों का खुलासा सोमवार को कार्यकारी परिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) की बैठक के बाद सीलबंद लिफाफा खोलकर किया गया।एमएस और ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज के चयन के लिए आठ जुलाई को साक्षात्कार हुआ था। एमएस पद के लिए 18 वरिष्ठ चिकित्सकों ने आवेदन किया था, जबकि ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज बनने की दौड़ में नौ डॉक्टर शामिल थे।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम निर्णय को कार्यकारी परिषद की मंजूरी के लिए सीलबंद लिफाफे में रखा गया था, जिसे सोमवार को बैठक के बाद खोला गया। बीएचयू प्रशासन का कहना है कि दोनों नियुक्तियां निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत की गई हैं। नए एमएस के सामने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार करने तथा उपचार सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की चुनौती होगी।


