चुप ताजिया जुलूस संग अय्यामे अजा का दौर खत्म

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में चुप ताजिया का जुलूस इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत की याद में निकाला गया। अकीदतमंदों ने मातम और नौहे के गमजदा अशरार पर सिसकियां लीं। 68 दिनों की अज़ादारी का यह अंतिम दिन था, जो अनेक अंजुमनों की भागीदारी से सम्पन्न हुआ।

चुप ताजिया जुलूस संग अय्यामे अजा का दौर खत्म

मातम और नौहे के गमजदा अशरार पर लेते रहे सिसकियां अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी कर इमाम हुसैन को किया याद

शोक का जुलूस

चुप ताजिया व अमारी जुलूस में जुटे अकीदतमंद

प्रयागराज, संवाददाता। कर्बला में इमाम हुसैन और 71 साथियों की शहादत की याद में शोक के अंतिम दिन चुप ताजिया का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। रानीमंडी इमामबाड़ा मिर्ज़ा नकी बेग से निकाले गए जुलूस में लोग मातम और नौहे के गमजदा अशरार पर सिसकियां लेते रहे। चुप ताजिया जुलूस के साथ अय्यामे अजा का दौर खत्म हुआ।

अज़ादारी का समापन

68 दिनों तक चली अज़ादारी के अंतिम दिन चुप ताजिया व अमारी जुलूस में हुसैनियों का स्याह सैलाब उमड़ा। अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी कर इमाम हुसैन को याद किया। बशीर हुसैन की सरपरस्ती में दरियाबाद स्थित हवेली से अमारी जुलूस तूराब हैदर की कयादत में निकाला गया। रानीमंडी से निकला चुप ताजिया का जुलूस बच्चा जी धर्मशाला, डॉ.चड्डा रोड, कोतवाली, नखासकोहना खुल्दाबाद, हिम्मतगंज होते हुए चकिया करबला पर समाप्त हुआ।

अंजुमनों की भागीदारी

इस मौके पर मौलाना रजा अब्बास जैदी ने शहादत ए इमाम हसन अस्करी की शहादत का जिक्र किया। अब्बन, हसन रिजवी, ज़मन, बब्लू, मूसी, अनवर, अली, जहीर अब्बास, शमशाद आदि नौहाख्वानों ने कदीमी नौहा पढ़ते हुए अश्कों का नजराना पेश किया। अलम ताबूत व चुप ताजिया के फूलों को करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंजुमन शब्बीरिया रानीमंडी, अंजुमन गुन्या ए कासिमया बख्शी बाजार, अंजुमन मजलूमिया रानी मंडी, अंजुमन अब्बासिया रानीमंडी, अंजुमन गुलजार ए कासमी, अंजुमन हुसैनिया कदीम दरियाबाद, अंजुमन हाशिमया दरियाबाद ने जुलूस में शिरकत की। अंजुमन के प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार शहादत इमाम हसन ए अस्करी इब्ने नकी की शहादत के साथ 68 दिनों से चली आ रही अजादारी अब खत्म हो गई।

सामान्य प्रश्न

✦कहाँ चुप ताजिया का जुलूस निकाला गया?−
प्रयागराज में चुप ताजिया का जुलूस निकाला गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचुप ताजिया जुलूस संग अय्यामे अजा का दौर खत्म