कुंडौली से रावतपार अघेन गो आश्रय भेजे गये गोवंश
भागलपुर के कुंडौली गोआश्रय स्थल से रावतपार स्थित अघेन गो आश्रय स्थल के लिए गोवंशों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने कुछ पशुओं की मौत के बाद बेहतरी हेतु 44 गोवंशों में से 15 को पहली खेप में शिफ्ट किया। सभी 42 गोवंशों को शाम तक शिफ्ट करने का लक्ष्य है।
भागलपुर( देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। शनिवार को कुंडौली से रावतपार अघेन गो आश्रय स्थल को गोवंशों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई। कुंडौली के 25 की क्षमता वाले गौशाला में 44 गोवंश रखे गये थे। कुछ पशुओं की मौत के बाद प्रशासन ने दूसरे आश्रय में सिफ्ट करने का निर्णय लिया। पहली खेप में 15 गोवंशों को रावतपार अघेन भेजा गया।कुण्डौली गोआश्रय केद्र मे पिछले दिनों बछड़ों की मौत के बाद प्रशासन ने केन्द्र को बन्द करने का निर्यण लिया है, यहां बचे 42 बछड़ों को लार ब्लाक के राउतपार में शनिवार की सुबह से ही जिला पंचायत के ट्रक पर लोडकर शिफ्ट किया जाने लगा।
सुबह दस बजे तक 15 बछड़े भेजे जा चुके थे। यहां उपस्थित जिला पंचायत के राजस्व निरीक्षक रामनाथ यादव ने बताया कि पशुओं को पशुधन प्रसार अधिकारी छोटे सिंह की देख रेख में ट्रक से राउतपार भेजा जा रहा है। सभी 42 गोवंश को शाम तक शिफ्ट कर दिया जाएगा।


