ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशप्रियंका ने पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील को बताया कांग्रेस का सिपाही, कहा- साथ लड़ेंगे...

प्रियंका ने पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील को बताया कांग्रेस का सिपाही, कहा- साथ लड़ेंगे...

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री से मुलाकात की और उन्हें पार्टी का 'सैनिक' बताया। बताते चलें कि बीजेपी के साथ...

प्रियंका ने पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील को बताया कांग्रेस का सिपाही, कहा- साथ लड़ेंगे...
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 28 Dec 2021 10:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री से मुलाकात की और उन्हें पार्टी का 'सैनिक' बताया। बताते चलें कि बीजेपी के साथ रहे सुनील शास्त्री के जल्द ही कांग्रेस में फिर से शामिल होने और अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काम करने की उम्मीद जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सुनील शास्त्री को "कांग्रेस का सिपाही" बताया और कहा कि वे "देश के लिए एक साथ लड़ेंगे और जीतेंगे"।

सुनील शास्त्री ने नहीं की कोई टिप्पणी

उन्होंने ट्विटर पर कहा, "कांग्रेस के एक सैनिक और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री जी से मिलने के लिए कांग्रेस स्थापना दिवस से बेहतर अवसर और क्या हो सकता है। हम एक साथ लड़ेंगे और जीतेंगे।" प्रियंका के इस बयान से साफ है सुनील शास्त्री जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि सुनील शास्त्री की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। साथ ही कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब को मिटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कांग्रेस हर हाल में इसके खिलाफ लड़ेगी।

पार्टी मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद सोनिया गांधी ने देश और कार्यकर्ताओं के नाम एक वीडियों संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि इतिहास को झुठलाया जा रहा है। हमारी विरासत को मिटाने की कोशिश हो रही है। इससे आम नागरिक असुरिक्षत महसूस कर रहा है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर जनविरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। ऐसे वक्त में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती। किसी को भी देश की विरासत को नुकसान पहुंचाने नहीं दिया जाएगा। लोकतंत्र और आम लोगों के हित की रक्षा के लिए कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें