स्वागत के लिए पहुंचे नेताओं को प्रियंका गांधी ने लगा दी डांट, जानें क्या था कारण

विशेष संवाददाता लखनऊ,
Follow us on Google News
share

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर पहले हैदरगढ़ और फिर अमेठी तक जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का पहला दौरा...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर पहले हैदरगढ़ और फिर अमेठी तक जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का पहला दौरा है। प्रियंका एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए आए एक-एक पार्टी नेता से मिलीं। देवरिया, आजमगढ़, बलिया के नेताओं को देख कर वह नाराज हुईं। उन्होंने पूछा कि चुनाव शुरू हो गया तो यहां क्या रहे हैं। क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करिए।

भीड़ को चीरती पुनिया तक पहुंची

दोपहर 12 बजे प्रियंका का काफिला हैदरगढ़ पहुंचा। 'प्रियंका गांधी आईं हैं भाजपा घबराई है' और 'गरीब परिवार बहत्तर हजार' के नारों से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भीड़ में सांसद पीएल पुनिया और उनका बेटा तनुज पीछे हो गए। इस पर प्रियंका अपने वाहन को छोड़कर भीड़ को चीरती हुई खुद उनके पास गईं। पूरे रास्ते लोगों का अभिवादन करती रहीं।

अमेठी तक जोरदार स्वागत

मुसाफिरखाना के गौरीगंज तिराहे पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का स्वागत किया। कमरौली में वाहन से उतर कर प्रियंका ने पैदल रोड शो किया और लोगों से मिली। हजारीगंज, अशरफपुर, चिलौली व इन्हौना समेत कई जगहों पर जोरदार स्वागत हुआ। कई बार वाहन से उतर कर कार्यकर्ताओं से मिली।

कैंसर पीड़ित से मिलने घर गईं

प्रियंका ने इन्हौना कस्बा निवासी प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य कैंसर पीड़ित मो. लतीफ के घर पहुंचकर उनका हाल जाना। परिजनों से  मुलाकात की। यहां से वह जगदीशपुर पहुंची। 

कार्यकर्ताओं में भारी जोश

पार्टी महासचिव के आगमन को लेकर कार्यकताओं के बीच भारी जोश देखने को मिला। हाथ में झंडा तो कोई फूल लिए इंतजार करता दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर लोग डटे रहे। 

LOKSABHA ELECTION 2019: भाजपा के भीतर असंतोष को हथियार बना रहा विपक्ष

LOKSABHA ELECTION 2019: पीएम मोदी के फोटो वाले टिकटों पर रेलवे को चुनाव आयोग का नोटिस

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।