ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनोटबंदी के तीन साल होने पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कही ये बात

नोटबंदी के तीन साल होने पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कही ये बात

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी एक 'आपदा साबित हुई है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।' प्रियंका गांधी ने आठ...

नोटबंदी के तीन साल होने पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कही ये बात
नई दिल्ली, एजेंसीFri, 08 Nov 2019 10:11 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी एक 'आपदा साबित हुई है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।'

प्रियंका गांधी ने आठ नवंबर को नोटबंदी के तीन साल पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, 'नोटबंदी को तीन साल हो गए। सरकार और इसके नीम-हक़ीमों द्वारा किए गए, 'नोटबंदी सारी बीमारियों का शर्तिया इलाज के सारे दावे एक-एक करके धराशायी हो गए।'

उन्होंने आगे लिखा कि नोटबंदी एक आपदा साबित हुई जिसने हमारी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी। इस 'तुग़लकी कदम की जिम्मेदारी अब कौन लेगा?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।    

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी बोलीं- सार्वजनिक की जाए यूपी ईपीएफ घोटाले की डीटेल 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें