नाविकों की मौत का मुद्दा ट्रंप के समक्ष उठाएं प्रधानमंत्री : प्रियंका

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रियंका गांधी ने मोदी से अनुरोध किया है कि वे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाएं। प्रधानमंत्री मोदी इस समय फ्रांस में हैं और जी-7 सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने सरकार पर खुलकर चर्चा न करने का आरोप लगाया है।

नाविकों की मौत का मुद्दा ट्रंप के समक्ष उठाएं प्रधानमंत्री : प्रियंका

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर हैं। उनका फ्रांस में जी-7 सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ भी मुलाकात हो सकती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि जो हो रहा है, उस पर हमने (सरकार) खुलकर कोई बात नहीं की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें