ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशट्विटर पर हर घंटे 10 हजार से ज्यादा बढ़े प्रियंका के फॉलोअर, इन 7 लोगों कर कर रही हैं फॉलो

ट्विटर पर हर घंटे 10 हजार से ज्यादा बढ़े प्रियंका के फॉलोअर, इन 7 लोगों कर कर रही हैं फॉलो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) सोमवार को ट्विटर (Twitter) पर आते ही छा गईं। करीब सात घंटे के भीतर ही उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख पार कर गई। प्रियंका के ट्विटर पर...

ट्विटर पर हर घंटे 10 हजार से ज्यादा बढ़े प्रियंका के फॉलोअर, इन 7 लोगों कर कर रही हैं फॉलो
लखनऊ, विशेष संवाददाता Tue, 12 Feb 2019 08:50 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) सोमवार को ट्विटर (Twitter) पर आते ही छा गईं। करीब सात घंटे के भीतर ही उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख पार कर गई। प्रियंका के ट्विटर पर आगाज के बाद से ही हर घंटे औसतन 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ते रहे। यही नहीं सोमवार को दिनभर प्रियंका ट्विटर पर ट्रेंड भी करती रहीं। हैशटैग 'नई उम्मीद, नया देश' नाम से लखनऊ में चल रहा उनके रोड शो को भी खूब री-ट्वीट किया गया। 

प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी रोड शो हैशटैग भी खूब ट्रेंड किया। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिंया हर घंटे रोड शो की अपडेट खुद ही देते रहे। सोमवार करीब पौने 12 बजे कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से प्रियंका गांधी के ट्विटर अकाउंट की जानकारी दी। शाम होते-होते उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख पार कर गई। 

सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक उनके फॉलोअर्स की संख्या 1,04,035 पहुंच चुकी थी। सिंधिया ने लखनऊ पहुंचते ही अपनी, राहुल और प्रियंका की फोटो के साथ ट्वीट किया, 'आ देखें जरा, किसमें कितना है दम। जम के रखना कदम मेरे साथिया।' सिंधिया ने हर घंटे पर अपडेट कर उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद भी कहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने हैशटैग 'नई उम्मीद, नया देश' नाम से खूब ट्वीट और री-ट्वीट किए। इस अभियान को 50 हजार से ज्यादा लाइक मिले। वहीं प्रियंका यूपी रोड शो भी खूब ट्रेंड हुआ। 

प्रियंका सात लोगों को कर रहीं फॉलो 

प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ती रही, लेकिन खुद प्रियंका ने सिर्फ सात लोगों को ही फॉलो किया। अकाउंट बनाने के बाद कांग्रेस महासचिव ने अपने भाई व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल व रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस पार्टी को फॉलो किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें