Hindi Newsदेश न्यूज़priyanka gandhi statement on notice to rahul gandhi on citizenship

गृह मंत्रालय के नोटिस पर बोलीं प्रियंका, 'पूरे देश को मालूम राहुल हिंदुस्तानी'

नागरिकता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मिले गृह मंत्रालय के नोटिस के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Tue, 30 April 2019 03:00 PM
share Share
Follow Us on
गृह मंत्रालय के नोटिस पर बोलीं प्रियंका, 'पूरे देश को मालूम राहुल हिंदुस्तानी'

नागरिकता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मिले गृह मंत्रालय के नोटिस के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे हिन्दुस्तान को मालूम है कि राहुल गांधी हिन्दुस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि उनके सामने ही परवरिश हुई और उनके सामने ही बड़े हुए हैं।

— ANI (@ANI) April 30, 2019

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि अमेठी की जनता का आदर नहीं, अपमान कर रही हैं स्मृति ईरानी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अमेठी के लिए लायी गयी परियोजनाओं को बंद किया है। 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में मिली शिकायत के आधार पर गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर इसपर उनका 'तथ्यात्मक रूख पूछा है।

गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है। उसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे।

गृह मंत्रालय के अनुसार, 'स्वामी का कहना है कि ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्टूबर, 2005 और 31 अक्टूबर, 2006 को भरे गए वार्षीक टैक्स रिटर्न में गांधी की जन्म तिथि 19 जून, 1970 बतायी गई है। उसमें गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है।'

सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार, इसके अलावा 17 फरवरी, 2009 को इस कंपनी की परिसमापन अर्जी में भी आपकी नागरिकता ब्रिटिश बतायी गई है।। आपसे अनुरोध किया जाता है कि इस संबंध में आप एक सप्ताह के भीतर अपना तथ्यात्मक रूख मंत्रालय के समक्ष स्पष्ट करें।

(भाषा से इनपुट सहित)

अगला लेखऐप पर पढ़ें