देश में 'ऐतिहासिक मंदी', सरकार कब तक 'हेडलाइन' से काम चलाएगी: प्रियंका गांधी
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर जहां केंद्र सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस समेत विपक्ष हमलावर है। अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी...
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर जहां केंद्र सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस समेत विपक्ष हमलावर है। अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि देश में 'ऐतिहासिक मंदी' है, लेकिन सरकार कब तक 'खबरों की सुर्खियों' से काम चलाएगी।
फिर बोले सुशील मोदी- बिहार में आर्थिक मंदी का नहीं पड़ा असर
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार को अर्थव्यवस्था में मंदी को स्वीकार करना चाहिए। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा , ''किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता। भाजपा सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और उन्हें इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए। " उन्होंने सवाल किया, ''मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार कब तक खबरों की सुर्खियों (हेडलाइऩ) से काम चलाएगी? "
'आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए केंद्र को मांग बढ़ाने पर देना होगा जोर'
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार पर निशाना साधा था और आर्थिक मंदी को नोटबंदी और जीएसटी का नतीजा बताया था। अर्थव्यवस्था की हालत को बहुत चिंताजनक बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को सरकार से अनुरोध किया कि वह बदले की राजनीति को छोड़े और अर्थव्यवस्था को मानव-रचित संकट से बाहर निकलने के लिए सही सोच-समझ वाले लोगों से संपर्क करे।