ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशप्रियंका गांधी ने शेयर किया बेटी जन्मदिन पर पुराना वीडियो, फैन्स को आया प्यार

प्रियंका गांधी ने शेयर किया बेटी जन्मदिन पर पुराना वीडियो, फैन्स को आया प्यार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा के साथ एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। जिसे सोशल माडिया पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा...

प्रियंका गांधी ने शेयर किया बेटी जन्मदिन पर पुराना वीडियो, फैन्स को आया प्यार
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 25 Jun 2021 10:54 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा के साथ एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। जिसे सोशल माडिया पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। प्रियंका गांधी ने पुरानी यादों को साझा करते हुए यह बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लगता है कि यह मिराया के जन्म के समय का है। इस वीडियो को प्रियंका गांधी ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया था। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा आज 19 साल की हो गई हैं। 

वीडियो में प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे दिखाई दे रहे हैं। बेटी मिराया सफेद कपड़े में लिपटी बीच में हैं। रेहान भी अपनी बहन के दाई ओर बैठे बाते करते देखे जा रेह हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि रेहान अपनी बहन के जन्म को लेकर कुछ बातें कर रहे हैं। पीले कपड़ों में रेहान बेहद क्यूट लग रहे हैं।

यहां देखें वीडियो:

 

खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ प्रियंका गांधी ने हाल ही में अपनी बेटी की एक तस्वीर भी शेयर की है। मिराया के भाई रेहान राजीव वाड्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे गर्ल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,  "हैप्पी बर्थडे मिनी! हमेशा समुद्र की तरह मुक्त रहो, मेरा सारा प्यार हमेशा”

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें