ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशयूपी कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी बोलीं- हम मुकदमों से नहीं डरेंगे

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी बोलीं- हम मुकदमों से नहीं डरेंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुकदमों से उनकी पार्टी...

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी बोलीं- हम मुकदमों से नहीं डरेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 23 May 2020 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुकदमों से उनकी पार्टी नहीं डरेगी और सेवा कार्य तेज करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, पिछले 60 दिनों से यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात लगकर प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के सिपाही राशन, खाना और दवाई पहुंचाने का काम, श्रमिकों को भोजन-पानी देने और उन्हें घर वापस लाने की सुविधा उपलब्ध करने का काम सेवाभाव से कर रहे हैं। उनके मुताबिक उप्र कांग्रेस की सक्रियता द्वारा अब तक 67 लाख लोगों की मदद हो चुकी है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने आरोप लगाया, अजीब बात है कि यूपी सरकार ने इस सेवा कार्य से विचलित होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया। 

अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किये गए हैं। उन्होंने कहा, परसों 50,000 उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने फेसबुक लाइव पर अपनी एकजुटता दिखाई, कल सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन दिया। मुकदमे लगाने वाले शायद ये भूल गए हैं कि यह महात्मा गांधी की पार्टी है। सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं। सेवा कार्यों को और तेज करेंगे।

बीएसपी सुप्रीमो का कांग्रेस पर जोरदार हमला
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। शनिवार को मायावती ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा के लिए असली कसूरवार कांग्रेस पार्टी ही है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के वीडियो को नाटक करार दिया। राहुल गांधी ने हाल ही में प्रवासी मजदूरों से सुखदेव विहार में बातचीत की थी, जिसका वीडियो उन्होंने शनिवार को शेयर किया था।

यह भी पढ़ें- कोरोना का खौफ: 30 मिनट का इलाज, ईसीजी जांच, डॉक्टर हो गया संक्रमित

श्रमिकों की दुर्दशा की असली कसूरवार कांग्रेस
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को चार ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण बेरोजगार और बेआसरा हो गए। करोड़ों प्रवासी श्रमिक परिवारों की जो दुखद एवं शर्मनाक दुर्दशा हर जगह देखने को मिल रही है, उसकी असली कसूरवार कांग्रेस पार्टी ही मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस के लम्बे शासनकाल के दौरान अगर गांव एवं शहरों में लोगों की रोजी-रोटी की सही व्यवस्था की गई होती तो इन्हें दूसरे राज्यों में क्यों पलायन करने को मजबूर होना पड़ता? 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें