ऑपरेशन में लापरवाही से युवती की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
बहराइच में एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रियंका (20) की गलत ऑपरेशन के कारण रविवार को मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही पर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नाक में दिक्कत होने पर कटी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था हालत बिगड़ने पर नही आया चिकित्सक, पुलिस ने संभाली स्थिति
बहराइच, संवाददाता।
ग़लत ऑपरेशन से मौत
कोतवाली देहात क्षेत्र के कटी चौराहे पर संचालित निजी अस्पताल में भर्ती युवती की गलत ऑपरेशन से रविवार को मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को शांत किया। लगभग एक घंटे तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
परिजनों का आरोप
गोंडा जिले के खरगूपुर थाने के पिपराहावा नगर निवासनी प्रियंका (20) पुत्री कृष्ण नारायण तिवारी के नाक में अंदर मस्सा निकला हुआ, जो लोथड़ा की तरह बढ़ रहा था। दिक्कत होने पर परिजनों ने शनिवार को देहात कोतवाली के कटी चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संचालक ने चिकित्सक को बुलाकर ऑपरेशन कराया गया। चिकित्सक ऑप्रेशन के बाद चला गया। युवती की हालत लगातार बिगड़ने पर अस्पताल मैनेजमेंट ने चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक नही आया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक व्हाट्सएप पर निर्देश भेजता रहा। रविवार सुबह युवती की मौत होने पर नाराज लोगों ने जमकर हंगामा काटा। कोतवाल दद्दन सिंह ने कार्यवाई का आश्वासन दिया। परिजनों के शांत होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।


