Moradabad News: अवैध टेंपो व ई-रिक्शा संचालन पर बस मालिकों ने जताई नाराजगी, आंदोलन की दी चेतावनी
Moradabad News: सुरजन नगर में शनिवार को प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्ष शईद पठान ने कहा कि वैध बस संचालक सभी टैक्स नियमित रूप से चुकाते हैं, जबकि अवैध टेंपो और ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। एसोसिएशन ने प्रशासन से कार्रवाई की अपील की है, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी है।

Moradabad News: सुरजन नगर–शरीफ नगर–जसपुर–डिलारी प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शईद पठान ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राइवेट बस संचालक रोड टैक्स सहित सभी सरकारी करों का नियमित भुगतान करते हैं तथा बसों का बीमा भी कराया जाता है। किसी भी अप्रिय दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को बीमा कवर का लाभ मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना टैक्स और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी किए अवैध रूप से संचालित हो रहे टेंपो और ई-रिक्शा खुलेआम सवारियां ढो रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। साथ ही वैध रूप से संचालित बस मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बस संचालकों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो बस मालिक मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में चांद मियां, विकास, विपुल गहलोत, खलील उर रहमान खान, वीरेंद्र प्रधान सहित अन्य बस संचालक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

