अमृत भारत स्टेशनों की डोरमेट्री निजी हाथों में

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में अमृत भारत स्टेशनों पर डोरमेट्री का संचालन निजी एजेंसियों के माध्यम से किया जाएगा। यह व्यवस्था पूमरे समेत सभी जोन के स्टेशनों पर लागू होगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के चार स्टेशनों पर यह व्यवस्था पहले से लागू है। रेलवे ने नई व्यवस्था के लिए पत्र जारी कर दिया है।

अमृत भारत स्टेशनों की डोरमेट्री निजी हाथों में

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता । अमृत भारत स्टेशनों पर डोरमेट्री का संचालन निजी एजेंसियों के माध्यम से कराया जाएगा। पूमरे समेत सभी जोन के अमृत भारत स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। एजेंसी न केवल डोरमेट्री का संचालन करेगी, बल्कि उसके रखरखाव व साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी निभाएगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के चार स्टेशनों पर यह व्यवस्था लागू हो चुकी है।

नई व्यवस्था की जानकारी

रेलवे की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि नई व्यवस्था स्टेशनों का निर्माण पूरा होने के साथ लागू की जाएगी। अमृत भारत स्टेशनों की डोरमेट्री चरणबद्ध तरीके से आउटसोर्स की जाएगी। वर्तमान में रेलवे स्टेशनों पर स्थित डोरमेट्री और रिटायरिंग रूम का संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा किया जाता है। बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से होती है। निजी एजेंसी को संचालन दिए जाने के बाद बुकिंग भारतीय रेलवे की वेबसाइट से होगी। पूमरे में फिलहाल डोरमेट्री की सुविधा केवल एनएसजी वन और टू श्रेणी के स्टेशनों पर उपलब्ध है। अमृत भारत के तहत विकसित किए जा रहे सभी स्टेशनों पर डोरमेट्री की सुविधा होगी। रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई व्यवस्था, पूछताछ और टिकट काउंटरों का काम पहले ही निजी एजेंसियों को सौपा जा चुका है।

पूमेर के 86 स्टेशन

पूमरे में कुल 86  स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर जंक्शन का 442 करोड़ से पुनर्विकास हो रहा है। इसके अलावा, बेतिया, जनकपुर रोड, नरकटियागंज, सुगौली, रक्सौल, मधुबनी, दलसिंहसराय, कर्पूरीग्राम, भगवानपुर, ढोली, घोड़ासहन, जयनगर, लहेरियासराय, राम दयालु नगर, सकरी समेत कुल 86 स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल हैं।

सामान्य प्रश्न

अमृत भारत स्टेशनों पर डोरमेट्री का संचालन कौन करेगा?
डोरमेट्री का संचालन निजी एजेंसियों के माध्यम से किया जाएगा।
Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमृत भारत स्टेशनों की डोरमेट्री निजी हाथों में