ब्रिटिश-भारतीय सांसद प्रीति पटेल शैडो कैबिनेट से बाहर
लंदन,एजेंसी। ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी में हुए बड़े संगठनात्मक फेरबदल के तहत

लंदन,एजेंसी। ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी में हुए बड़े संगठनात्मक फेरबदल के तहत भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल को उनके शैडो विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया है। विपक्षी दल की नेता केमी बैडेनोच द्वारा किए गए इस बड़े बदलाव के बाद 54 वर्षीय प्रीति पटेल अब संसद की पिछली पंक्तियों में बैठेंगी।प्रीति पटेल को अब दुनिया भर की समान विचारधारा वाली कंजर्वेटिव और मध्य-दक्षिणपंथी पार्टियों के साथ राजनयिक संबंधों को मजबूत करने की नई अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पूर्व सुरक्षा मंत्री टॉम टुगेंडहाट को नया शैडो विदेश मंत्री बनाया गया है।इसके अलावा शैडो कैबिनेट में कई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं।
वहीं, पूर्व मंत्री जेम्स क्लेवरली ने मई 2028 में होने वाले लंदन के मेयर चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उतरने की घोषणा करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटेन की संसदीय प्रणाली में शैडो कैबिनेट विपक्षी दल द्वारा गठित एक अनौपचारिक और समानांतर मंत्रिमंडल होता है।


