बागेश्वर में प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या की

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

बागेश्वर जिले में, प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या उनके विद्यालय के क्लर्क ने चाकू से की। रविवार सुबह जब वह स्कूल जा रहे थे, तभी कथित आरोपी ने उन पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल हुए प्रधानाचार्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बागेश्वर में प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या की

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में तैनात प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (55) की स्कूल के ही बाबू (क्लर्क) ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर डाली। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। हत्या की वारदात के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई। जबकि घटना के विरोध में स्कूल शिक्षकों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार सैंज निवासी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकले थे। वह मुख्य सड़क तक अपने वाहन से पहुंचे और वहां से पैदल विद्यालय की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान विद्यालय जाने वाले रास्ते में पहले से मौजूद विद्यालय के बाबू ने उन पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि प्रधानाचार्य लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के पीछे वेतन संबंधी मामला बताया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।