एमडीएम खाते में वित्तीय अनियमितता में प्रधानाचार्य निलंबित
गाज़ीपुर के सुभाष नगर महाजन टोली में स्थिति कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह को मिड-डे मील खाते में वित्तीय अनियमितताओं के कारण निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। 6.97 लाख रुपये की नकद निकासी और फर्जी मुहर का मामला सामने आया है। जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

गाजीपुर। शहर के सुभाष नगर महाजन टोली स्थित कंपोजिट विद्यालय के मिड-डे मील खाते में वित्तीय अनियमितता और फर्जी मुहर के मामले में बीएसए ने प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। मामले की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार कंपोजिट विद्यालय के एमडीएम खाते से 10 अगस्त 2023 को 45 हजार रुपये और 19 अक्तूबर 2023 को 9 हजार रुपये सहित कुल लगभग 6.97 लाख रुपये की नकद निकासी की गई।
इसी अवधि में, 24 अगस्त 2022 को 49,370 रुपये और 19 मई 2023 को 48,916 रुपये, यानी कुल 98,286 रुपये प्रधानाचार्य की पत्नी रेनू सिंह के एसबीआई खाते में के माध्यम से ट्रांसफर किए गए थे। मामले में वार्ड-5 के सभासद शनि चौरसिया ने चेक पर किए गए हस्ताक्षर को अपना मानने से इनकार किया। उन्होंने आरोप लगाया था कि चेक पर वार्ड-5 की जगह वार्ड-13 की मुहर लगी है। सभासद के अनुसार बैंक ने किस आधार पर चेक का भुगतान किया। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।


